देश में कोरोना की रफ़्तार में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि कोरोना के मामलों में गिरावट के बावजूद कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 67,084 नए मामले सामने आए हैं। अब तक 1,241 से ज्यादा मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच 1,67,882 लोग कोरोना से ठीक भी हों चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 7,90,789 हो गई है।
India reports 67,084 fresh #COVID19 cases, 1,67,882 recoveries and 1,241 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) February 10, 2022
Active cases: 7,90,789 (1.86%)
Death toll: 5,06,520
Daily positivity rate: 4.44%
Total vaccination: 1,71,28,19,947 pic.twitter.com/pO6gvSwwob
दैनिक संक्रमण दर के लिहाज से यह घटकर (1.86%) फीसदी पर आ गई है। इस बीच देश में कोरोना महामारी को हराने के लिए टीकाकरण अभियान काफ़ी तेज़ी से चल रहा है। बुजुर्गों, वयस्कों, किशोरों और गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ सभी लोग टीकाकरण के लिए भी काफी उत्साह में दिखाई दे रहे है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 171 करोड़ से ज्यादा कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए अब तक कम से कम 50 मिलियन किशोरों को एक खुराक दी जा चुकी है।
जबकि 28 लाख गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी किया जा चुका है। जिसमें 11.6 लाख गर्भवती महिलाओं को पहली खुराक दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना वैक्सीन की 16.9 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी वैक्सीन की 12.11 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं।