देश में कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही हैं। पिछले 24 घंटे में 13,405 नए मामले सामने आए हैं। जो इस साल का सबसे निचला आंकड़ा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 206 और मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं। कोरोना ने अब तब 5,12,344 लोगों की जान ले ली है। सक्रिय मामलों की संख्या 1,81,075 है। दैनिक सकारात्मकता दर 1.24 प्रतिशत है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.12 प्रतिशत है। देश में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 4,21,58,510 हो गई है। रिकवरी रेट बढ़कर 98.33 फीसदी हो गया है। पिछले 24 घंटों में 34,226 और मरीज ठीक हुए हैं।
India reports 13,405 fresh #COVID19 cases, 34,226 recoveries, and 235 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) February 22, 2022
Active case: 1,81,075 (0.42%)
Daily positivity rate: 1.24%
Total recoveries: 4,21,58,510
Death toll: 5,12,344
Total vaccination: 1,75,83,27,441 pic.twitter.com/O7uy9tIEUQ
आकड़ो में गिरावट आने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी सभी सीमाओं को पूरी तरह से खोल दिया है। सभी टीकाकृत पर्यटक अब बिना किसी प्रतिबंध के आ सकते हैं। इस्राइल द्वारा पर्यटकों के लिए प्रवेश खोल दिया गया था। हालांकि आगमन से पहले और लैंडिंग के बाद परीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है।