क्राइम ब्रांच ने पकड़ा 'देवर-भाभी' गिरोह, 5 करोड़ की चरस जब्त 


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

म ब्रांच की टीम से 5 करोड़ रुपए की चरस जब्त की है, जिसे तस्करी करके नेपाल से मुंबई ले जाया जा रहा था..!

भोपाल क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम से 5 करोड़ रुपए की चरस जब्त की है, जिसे तस्करी करके नेपाल से मुंबई ले जाया जा रहा था। मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार किये गए लोगों में भोपाल का एक दलाल और मुंबई का एक ग्राहक भी शामिल है। चरस गिरोह को देवर और भाभी मिलकर चला रहे थे। अरेस्ट महिला पति की मौत के बाद देवर के साथ चरस गिरोह का संचालन कर रही थी।

जब्त चरस का वज़न 9.930 किग्रा बताया जा रहा है। गिरोह द्वारा कई किलो चरस मुम्बई में सप्लाई की जा चुकी है। आरोपी सस्ते दामो पर चरस नेपाल से बुलाते थे और मुम्बई में सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाते थे। चरस सप्लायर के दलाल को भी चरस के साथ धर दबोचा। नेपाली सप्लायर की तलाश भी सरगर्मी से जारी है।