क्राइम न्यूज़ : घर में पति ने गर्ल फ्रेंड से बनाया संबंध, पत्नी और ससुराल वाले पकड़ने गए और फिर बाद में

क्राइम न्यूज़: ग्रेटर नोएडा के दनकौर शहर में एक शादीशुदा युवक प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाने के लिए तैयार था युवक जब अपनी प्रेमिका के साथ निजी पलों का लुत्फ उठा रहा था तो उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने उसे पकड़कर मारपीट की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. पत्नी ने पति पर मारपीट करने और सिगरेट की बट दागने का आरोप लगाया है।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

मथुरा निवासी अशोक ने बताया कि उसने अपनी बहन किरण की शादी दनकौर के एक युवक से करीब डेढ़ साल पहले की थी। शादी के चार दिन बाद पति ने दहेज में मिली कार में आग लगा दी। शादी से पहले उसका किसी अन्य महिला से अफेयर था, जिसके लिए वह अपनी बहन को रोज मारता-पीटता था।

परिजनों का कहना है कि दहेज के लिए आरोपियों ने उनकी बेटी को सिगरेट से दागा. जिससे महिला के हाथ और शरीर पर जलने के निशान भी हैं। पीड़ित किरण ने बताया कि करीब तीन दिन पहले वह अपने मामा के घर गई थी. मौका देख आरोपी अपनी प्रेमिका को घर ले आया। सूचना मिलने पर शुक्रवार की शाम उसने दोनों को घर से पकड़ लिया। इसी दौरान महिला के परिजनों ने दोनों की पिटाई कर दी और थाने ले आए.