अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग का आज 19वां दिन है। इजराइल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी और उनके बेटे की मौत हो गई है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने इसकी पुष्टि की है।
कार्प्स ने इसके बाद इजराइल की राजधानी तेल अवीव में 100 से ज्यादा जगहों पर मिसाइल से हमला किया। ईरान का कहना है कि यह हमला लारिजानी, उनके बेटे और बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर घोलामरेजा सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए किया गया है।
ईरान ने यह भी दावा किया कि इजराइल का मजबूत डिफेंस सिस्टम भी इन हमलों को रोक नहीं पाया। वहीं इजराइल का कहना है कि मिसाइल का मलबा गरने से एक महिला की मौत हो गई है। उन्होंने इस बात पर निराशा जताई थी कि जब ईरान पर हमला हुआ, तब मुस्लिम देशों से उसे उम्मीद के मुताबिक समर्थन नहीं मिला।
इजराइल ने ईरान की बसीज फोर्स पर हमले का वीडियो जारी किया
इजराइली सेना ने ईरान में बसीज पैरामिलिट्री के ठिकानों पर हमला किया है। बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर घोलामरेजा सुलेमानी की कल इजराइली हमले में मौत हो गई थी। बासीज फोर्स ईरान की एक ऐसी वॉलंटियर फोर्स है, जो जरूरत पड़ने पर पुलिस और सेना की तरह काम करती है और सरकार का साथ देती है।
इजराइली सेना बोली- मुजतबा खामेनेई को ढूंढकर खत्म कर देंगे
इजराइली सेना ने कहा है कि वह ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को ढूंढकर उन्हें खत्म कर देगी। सेना के प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने पत्रकारों से कहा कि मुजतबा खामेनेई सार्वजनिक तौर पर कम दिखाई देते हैं और उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि हम उनके बारे में ज्यादा नहीं जानते, लेकिन एक बात तय है कि हम उन्हें ढूंढेंगे, उनका पता लगाएंगे और उन्हें खत्म कर देंगे।
दक्षिणी लेबनान पर इजराइल के हमले, कई लोगों की मौत
इजराइल ने लेबनान के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में अपने हमले तेज कर दिए हैं। ताजा हमलों में सैदा जिले के अल अकीब्या शहर को निशाना बनाया गया। इसके कुछ ही देर पहले पास के कनारित शहर पर भी हमला किया गया था। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राजधानी बेरूत में हुए हमले में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में हुए हमलों में 11 लोगों की जान गई और 9 लोग घायल हुए हैं।
पुराण डेस्क