विपक्षी दलों ने कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ दिल्ली में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 300 से ज़्यादा विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च कर रहे हैं। इस बीच, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस बैरिकेड कूदकर आगे बढ़े।
मार्च को पुलिस ने बीच में ही रोक दिया। इसके बाद विपक्ष के नेता बीच रोड पर ही बैठ गए। इसी दौरान पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गिरफ़्तार कर लिया। उन्हें बस से वहां से ले जाया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विपक्षी सांसद ‘मोदी-शाह कायर’, के नारे लगाते रहे। आपको बता दें दिल्ली पुलिस ने राहुल, प्रियंका समेत संजय राउत और सागरिका घोष सहित अन्य INDIA ब्लॉक के सांसदों को हिरासत में ले लिया।
लोकसभा में विपक्ष के नेता सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'हकीकत ये है कि वो बात नहीं कर सकते। सच्चाई देश के सामने है। ये लड़ाई राजनीतिक नहीं है। ये लड़ाई संविधान बचाने की है। ये लड़ाई एक व्यक्ति, एक वोट की है।
पुराण डेस्क