वर्ष 2018 में बने जबलपुर के पायली प्रोजेक्ट से 500 करोड़ खर्च करने के बाद भी पेयजल आपूर्ति नहीं


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

योजना में आने वाली सभी ग्राम पंचायतों के ग्रामों में पाइप लाईन बिछाने एवं घरेलू कनेक्शन का कार्य प्रगतिरत है..!!

भोपाल।बरगी बांध जबलपुर से नर्मदा तट के आसपास के गांवों को घर-घर नलों से पानी पहुंचाने के लिये वर्ष 2018 में 749 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत वाली पायली जल प्रदाय योजना बनाई गई थी जिसे 3 जनवरी 2022 को पूर्ण होना था। इस पर अब तक 500 करोड़ 52 लाख रुपये की राशि व्यय की जा चुकी है। लेकिन विभागों से अनुमति मिलने में विलम्ब, कोविड-19 महामारी, समुचित संसाधनों का नियोजन न होना आदि के कारण इससे अब तक पेयजल आपूर्ति अप्रारंभ है। 

योजना में आने वाली सभी ग्राम पंचायतों के ग्रामों में पाइप लाईन बिछाने एवं घरेलू कनेक्शन का कार्य प्रगतिरत है। इन ग्रामों में हैंडपम्पों/नल-जल योजनाओं के माध्यम से पूर्ववत जल प्रदाय किया जा रहा है। नर्मदाघाटी विकास विभाग के अनुसार, गुणवत्ताविहीन कार्य, राशि के अपव्यय अथवा भ्रष्टाचार होने का कोई प्रकरण जानकारी में नहीं है।