अमरनाथ यात्रा: जानिए कैसे-कहाँ होगा रजिस्ट्रेशन, क्या होंगे जरूरी डॉक्यूमेंट 


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

इस बार की यात्रा 62 दिन की रहेगी यात्रा, 13 से 70 साल तक के लोग रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे..!

अगर आप भी बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए अमरनाथ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये ख़बर आपके लिए है। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु हो गया है। इस बार की यात्रा 62 दिन की रहेगी यात्रा, 13 से 70 साल तक के लोग रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। यात्रा के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट देना अनिवार्य होगा। 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन कुछ ही दिनों तक खुलते हैं। 

जानिए रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जरूरी बातें-

-देश के 31 बैंकों की 542 ब्रांचों में यात्रा के लिए आधार बेस्ड रजिस्ट्रेशन हो सकेंगे।
-रजिस्ट्रेशन में यात्रियों को अपनी यात्रा का मार्ग भी बताना होगा।
-6 हफ्ते या उससे ज्यादा दिनों की गर्भवती महिला को यात्रा की अनुमति नहीं होगी।
-ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अमरनाथ यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी किए जा सकते हैं। 
-ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए प्रति व्यक्ति 120 रुपए और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 220 रुपए शुल्क 
-ग्रुप रजिस्ट्रेशन के लिए प्रति व्यक्ति 220 रुपए फीस निर्धारित 
-एनआरआई के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1,520 रुपए है। 

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट 

-पासपोर्ट साइज फोटो
-एड्रेस प्रूफ की कॉपी 
-मेडिकल सर्टिफिकेट 

यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी और 31 अगस्त को यात्रा का समापन होगा। यात्रा अनंतनाग जिले के पहलगाम ट्रैक से और गांदरबल जिले के बालटाल से एक साथ शुरू होगी। पहलगाम से यात्रा का मार्ग करीब 46-48 किमी लंबा है। यहां से यात्रा में 5 दिन लगते हैं। वहीं, बालटाल से गुफा की दूरी 14-16 किमी है, लेकिन खड़ी चढ़ाई के कारण यहां से जा पाना सभी के लिए संभव नहीं हो पाता। इस कठिन यात्रा के लिए  आप भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और बाबा अमरनाथ के दर्शन कर सकते हैं।