हरियाली अमावस्या केमौके पर भगवान पशुपतिनाथ महादेव का अनोखा सिंगार किया गया। यहां पर भोलेनाथ का श्रृंगार करने के लिए सवा लाख रुपए के नोटों का उपयोग किया गया।
भगवान पशुपतिनाथ का नयनाभिराम श्रृंगार लोगों के मन में रच बस सा गया। यहां तक कि भगवान की माला और पगड़ी भी नोटों की बनाई गई थी। मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार महादेव का श्रृंगार करने के लिए करीब सवा लाख रुपये के पांच, 20 एवं 500 के नोटों से भगवान पशुपतिनाथ को सजाया गया।
भगवान के इस अलौकिक रूप को चंद्रवैभव दर्शन नाम दिया गया। दोपहर 12.30 बजे प्रारंभ हुआ श्रृंगार तीन बजे तक पूरा हुआ। इसके पश्चात हजारों भक्तों ने भोलेनाथ के इस मोहक रूप और श्रृंगार के दर्शन किए।