केदारनाथ धाम में फिर हिमपात, यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी, जानिए डिटेल


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

केदारनाथ धाम में एक बार फिर बर्फबारी से रुकावट शुरू हो गई है..!

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। यात्रा को लेकर श्रद्धलुओं का उत्साह चरम पर है वहीं मौसम भी यात्रियों की कड़ी परीक्षा ले रहा है। केदारनाथ धाम में एक बार फिर बर्फबारी से रुकावट शुरू हो गई है। 

केदारनाथ धाम में ताजा हिमपात को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रियों को लिए गाइडलाइन जारी की।  जिला प्रशासन ने केदारनाथ धाम की यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से अनुरोधकिया है कि लगातार बर्फबारी के कारण सभी यात्री रूक-रूक कर यात्रा करें और मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए यात्रा करें। https://twitter.com/uttarakhandcops/status/1651532168483725312?s=20

इधर गुरुवार को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुल गये। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यहां पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना हुई। भारी बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था और कपाट खुलते ही श्रद्धालु झूमने लगे। इसके पहले आदिगुरु शंकराचार्य की गद्दी नृसिंह मंदिर से पांडुकेश्वर को रवाना हुई थी।

इसके पहले 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 6.20 बजे खोले गए। मंदिर के मुख्य पुजारी जगद्गुरु रावल भीम शंकर लिंग शिवाचार्य ने मंदिर के कपाट खोले। मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया था।  पहले दिन 8 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे। माइनस 6 डिग्री तापमान के बाद भी सुबह 4 बजे से मंदिर के बाहर दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी थीं।