Diwali 2023: दिवाली पर सभी लोग अलग-अलग तरह से घर को सजाते हैं। दिवाली के इस खास मौके पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए रंगोली बनाई जाती है। घर में कहीं भी और किसी भी तरह की रंगोली नहीं बनानी चाहिए।
रंगोली बनाने के लिए वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए। यहां हम आपको रंगोली के वास्तु नियम के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप घर पर खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। जिससे घर में धन की देवी माँ लक्ष्मी का आगमन होगा।
दिवाली पर दिशा के अनुसार रंगोली का आकार और कलर होता है। पूर्व दिशा में हरे रंग से रंगोली बनानी चाहिए। दक्षिण दिशा में लाल रंग से रंगोली बनानी चाहिए। पश्चिम दिशा में गोल और सफेद या क्रीम रंग की रंगोली बनानी चाहिए। उत्तर दिशा में हरे रंग से रंगोली बनानी चाहिए।
दिवाली के दौरान घर को ताजे फूलों से सजाना चाहिए, ताकि घर सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहे। उत्तर और पूर्व के कोनों को फूलों से सजाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर में पीले, नारंगी और लाल रंग से रंगोली बनानी चाहिए, जो ऊर्जा का संचार करते हैं। काले और नीले रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
रंगोली को रंगीन और सुंदर बनाने के लिए प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग करें। सिंथेटिक रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। सफेद रंग के लिए आटा, पीले रंग के लिए हल्दी, गहरे रंग के लिए गेरू का प्रयोग करें। वास्तु नियमों के अनुसार सिंथेटिक रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।