महाशिवरात्रि की तिथि पर न रखें संशय, जानिये पूजन का शुभ मुहूर्त


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है महाशिवरात्रि का त्योहार..!!

महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भगवान शिव की पूजा करने वालों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है। महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने कैलाश पर्वत पर माता पार्वती से विवाह किया था। 

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। प्रथम प्रहर में पूजा समय 8 मार्च की शाम 06.25 मिनट से रात्रि 09.28 मिनट तक है। दूसरे प्रहर में पूजा का समय रात 09.28 मिनट से 9 मार्च मध्य रात्रि 12.31 बजे तक है। 

महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त व्रत रख उनकी खास पूजा-अर्चना करते हैं। महिलाओं के लिए महाशिवरात्रि का व्रत बेहद ही फलदायी माना जाता है। 

इस दिन प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद रात और दिन के बीच का समय पूजा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय की गई पूजा से भगवान शिव प्रसन्न होकर जल्द ही अपनी कृपा बरसाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन रात भर जागकर भोलेनाथ की आराधना करने से जीवन के तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं।