दिल्ली में सोमवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। कई सेकंड तक धरती डोलती रही। लोग दशहत में अपने घरों से बाहर निकल गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Centre For Seismology) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई, इसका केंद्र दिल्ली के पास ही धरती से 5 किलोमीटर की गहराई में था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके दिल्ली-NCR में आए भूकंप के झटकों पर सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है पीएम मोदी ने लिखा,

दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने तथा संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं।
“मैं सभी से निवेदन करता हूं कि वे शांति बनाए रखें और सतर्क रहें।”

Image

इसीलिए तेज झटके महसूस हुए। कुछ सेकंड तक चलने वाले भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इमारतों के अंदर जोरदार कंपन महसूस हुआ। भूकंप सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आया, जिससे लोगों की नींद उड़ गई।