Earthquake in Taiwan: ताइवान में भूकंप के 24 घंटे बाद 50 से ज्यादा आफ्टर शॉक्स, सैकड़ों लोग लापता


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

ताइवान में आए भूकंप में नौ की मौत, 900 से अधिक घायल, होटल के 50 कर्मचारी गायब..!!

Earthquake in Taiwan: ताइवान में बुधवार को 25 साल में आए सबसे शक्तिशाली भूकंप ने देश में तबाही का माहौल पैदा कर दिया है। भूकंप का केंद्र ताइवान के कम आबादी वाले पूर्वी तट पर था। 7.4 तीव्रता वाले भूकंप में अब तक नौ लोगों की जान जा चुकी है और 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

वहीं, कई लोग अभी भी इमारतों में फंसे हुए हैं। कई पुरानी इमारतों की छतें ढह गईं। इसके अलावा होटल के 50 कर्मचारी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, मौसम अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के बाद से 50 से ज्यादा झटके महसूस किए गए।

अग्निशमन विभाग ने कहा कि उसके बचाव प्रयास क्रॉस-आइलैंड राजमार्ग पर फंसे लोगों पर केंद्रित थे, जो हुलिएन को ताइवान के पश्चिमी तट से जोड़ने वाली घाटी से होकर गुजरता है और एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। 

अधिकारी घाटी में लोगों की तलाश के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं। अग्निशमन विभाग ने कहा कि गुरुवार सुबह एक हेलीकॉप्टर ने खदान क्षेत्र में फंसे छह लोगों को बचाया।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि हुलिएन के लिए रेलवे लाइन भी गुरुवार को तय समय से पहले फिर से खोल दी गई, हालांकि हुलिएन शहर के उत्तर में एक ग्रामीण स्टेशन भूकंप से हुए नुकसान के कारण बंद है।