मणिपुर के चुराचांदपुर में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप आज सुबह 7:52 बजे आया। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
An earthquake of magnitude 4.3 occurred around 7:52am at Churachandpur, Manipur, 46km East-Northeast of Ngopa, Mizoram: National Center for Seismology pic.twitter.com/rVb63lyXKD
— ANI (@ANI) January 18, 2022
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि, मिजोरम में नगोपा से 46 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व में चुराचांदपुर में झटके महसूस किए गए। गौरतलब है कि मणिपुर के इंफाल में 13 जनवरी को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि भूकंप देर रात आया लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।
पहला भूकंप 9 नवंबर को मणिपुर में महसूस किया गया था। इसकी तीव्रता 3.8 थी। एनसीएस ने यह जानकारी दी। हालांकि इससे एक दिन पहले 8 नवंबर को मणिपुर के उखरूल में जोरदार भूकंप महसूस किया गया था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 मापी गई थी। भूकंप उसरुल से 56 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में सुबह 7.48 बजे आया।
भूकंपों को कैसे मापा जाता है ?
भूकंप की माप सिस्मोग्राफ से की जाती है। भूकंप की तीव्रता को पारंपरिक रूप से मापा जाता है या सापेक्ष और अप्रचलित रिक्टर परिमाण लिया जाता है। 3 तीव्रता का भूकंप सामान्य है, जबकि 7 तीव्रता का भूकंप गंभीर क्षति पहुंचा सकता है। इससे जान-माल का नुकसान होता है, ऐसे भूकंप से इमारतों, सड़कों, बांधों और पुलों को भी काफी नुकसान होता है।