पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले ईडी की बड़ी छापेमारी जारी है. ईडी ने मंगलवार को अवैध बालू खनन मामले में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की. पंजाब में आज भी ईडी की छापेमारी जारी है. चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी के मोहाली और अन्य जगहों के घर से 7.9 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं. सूत्रों ने बताया कि छापेमारी में अब तक कुल 9.9 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं.
ED recovers Rs 3.9 crore more from Bhupinder Singh's residence today, over Rs 10 cr recovered so far
— ANI Digital (@ani_digital) January 19, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/jo03TY3Kaz#ED #BhupinderSingh pic.twitter.com/x5z0UT8DdO
इस बीच ईडी की छापेमारी में भूपिंदर सिंह हनी के घर से ही अब तक 3.9 करोड़ रुपये जब्त किए गए. ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि छापेमारी में कुल 10.7 करोड़ रुपये जब्त किए जा चुके है. ईडी ने मंगलवार को संबंधित कंपनियों द्वारा अवैध रेत खनन और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत पंजाब में कई जगहों पर छापे मारे' छापेमारी के कुछ घंटे बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रतिक्रिया दी. चन्नी ने आरोप लगाया कि, चुनाव नजदीक इसलिए उनपर और मंत्रियों पर दबाव बनाया जा रहा है.
Enforcement Directorate recovers Rs 3.9 crores more from the residential premises of Bhupinder Singh Honey during ongoing raids. Around Rs 10.7 crores recovered so far from raids, says an ED official.
— ANI (@ANI) January 19, 2022
ईडी ने भूपिंदर सिंह उर्फ हनी नाम के शख्स के ठिकानों पर छापेमारी की. हनी को मुख्यमंत्री चन्नी का रिश्तेदार बताया जाता है. हनी के कुदरतदीप सिंह नाम के शख्स से कथित अवैध रेत खनन की जांच ईडी कर रही है. चन्नी ने आरोप लगते हुए कहा कि, पश्चिम बंगाल में चुनाव के समय ममता बनर्जी के रिश्तेदारों को भी इसी तरह निशाना बनाया गया था. साथ ही ईडी अब पंजाब में दबाव बनाने की कोशिश कर रही है. मुख्यमंत्री चन्नी का आरोप है कि हर तरह का दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है.