महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे के इस्तीफ़े के बाद बीजेपी और शिंदे गुट ने सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ी जानकारी दी है। 

फडणवीस ने जानकारी देते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे आज शाम 7:30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। बीजेपी ने शिवसेना के शिंदे गुट को पूरा समर्थन किया है।