चुनाव नतीजे: गुजरात में BJP रिकॉर्ड जीत की ओर, हिमाचल में कांटे की टक्कर


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

मैनपुरी में शुरुआती रुझान में समाजवादी पार्टी कैंडिडेट डिंपल यादव आगे चल रही हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रारंभिक नतीजो में भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड बहुमत की ओर बढ़ रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की लडाई चल रही है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सपा की डिंपल यादव बढ़त ले चुकी हैं। 
 
गुजरात में अब तक के रुझानों में भाजपा अपने पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ती नजर आ रही हैं। यहां भाजपा 130 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 40 सीटों पर बढ़त बनाए है। आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक दिख रहा है। 
 
दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में मामला फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। दोनों ही दलों में कांटे की टक्कर है। दोनों ही दल बहुमत के करीब दिख रहे हैं। कुछ सीटों पर बेहद कम अंतर है जिससे मामला बेहद करीबी बना हुआ है।  

मैनपुरी में शुरुआती रुझान में समाजवादी पार्टी कैंडिडेट डिंपल यादव आगे चल रही हैं। जिले की हर सीट पर सपा को बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं रामपुर विधानसभा उपचुनाव में मतगणना के शुरुआती रुझान में बीजेपी उम्मीदवार आकाश सक्सेना को बढ़त। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम रजा अभी पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर आजम खान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।