उत्तराखंड, गोवा और यूपी विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की 55 सीटों पर मतदान हो रहा है। सभी जगह शनिवार को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया था। चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। आम आदमी पार्टी यूपी के अलावा उत्तराखंड और गोवा में भी चुनाव लड़ रही है।

गोवा में सुबह 11 बजे तक 26.63 फीसदी मतदान हुआ। यूपी में सुबह 11 बजे तक 23 फीसदी मतदान हुआ, सपा ने आरोप लगाया है कि बीजेपी पुलिसकर्मियों को धमका रही है। उत्तराखंड में सुबह 11 बजे तक 18.97 फीसदी मतदान हुआ। साथ ही हरीश रावत वोटिंग शुरू होने से पहले पूजा करते नजर आए।

आज वोटिंग के लिए तीन राज्यों में कुल 165 सीटें होंगी, जिनमें गोवा में 40 और यूपी में 55 शामिल हैं। इन सीटों के लिए कुल 1519 उम्मीदवार मैदान में हैं। शनिवार को चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद परिवार वालों ने सपने देखना बंद कर दिया है। तो वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा पर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड में 40 फीसदी महिला आरक्षण देने की बात कही थी। सभी राज्यों में चुनाव की तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी और इस बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी :

यूपी में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। जिसमें राज्य के 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। यूपी चुनाव के दूसरे चरण में कुल 23404 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 252 आदर्श मतदान केंद्र और 127 महिला कर्मचारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आज सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिले की 55 विधानसभा सीटों के लिए 2.02 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर स्थित मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। इसके बाद वे मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। उन्होंने कहा, 'हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।