'दिल चाहता है' फेम रियो कपाड़िया का निधन, अंतिम संस्कार कल


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

रियो के करीबी दोस्त फैसल मलिक ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की..!

'दिल चाहता है' फेम एक्टर रियो कपाड़िया का निधन हो गया है। वह 66 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार 15 सितंबर को मुंबई में किया जाएगा। हालांकि, मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। रियो कई टीवी सीरियल और बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

रियो के करीबी दोस्त फैसल मलिक ने उनके निधन की खबर की पुष्टि करते हुए कहा- दोस्तों, मुझे बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि रियो कपाड़िया अब हमारे बीच नहीं रहे।  14 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल यानी 15 सितंबर को किया जाएगा। बाकी जानकारी शाम तक परिवार बताएगा।

रियो बेहद फिटनेस फ्रीक इंसान थे। उन्होंने अपनी डाइट के साथ-साथ अपने शरीर पर भी काफी ध्यान दिया। एक्टर को घूमने का भी बहुत शौक था। वह अक्सर अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर जाते थे। रियो इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव नहीं थे। रियो को आखिरी बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'मेड इन हेवन 2' में देखा गया था।

इससे पहले साल 2021 में रियो ने अभिषे क बच्चन के साथ 'द बिग बुल' में काम किया था। विज्ञापन के काम की बात करें तो रियो ने 'हैप्पी न्यू ईयर', 'मर्दानी', 'प्रधानमंत्री', 'हम हैं राही कार के' में काम किया है। उन्होंने 'श्री', 'एक अनहोनी', 'मुंबई मेरी जान' और 'दिल चाहता है' के अलावा 'चक दे इंडिया' में भी काम किया है। इसके अलावा वह टीवी क्षेत्र में भी काफी सक्रिय थे। उन्होंने स्टार प्लस के लोकप्रिय ऐतिहासिक धारावाहिक 'महाभारत' में पांडु की भूमिका निभाई थी जो साल 2013 में आई थी। इसके अलावा उन्हें 'सपने सुहाने लड़कपन के' से भी खूब पहचान मिली थी।