'परिणीता' के निर्देशक प्रदीप सरकार का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

उनके निधन से बॉलीवुड के साथ बंगाली सिने जगत में शोक की लहार छा गई है..!

मशहूर डायरेक्टर प्रदीप सरकार का निधन हो गया। उनकी उम्र 68 साल थी। वे किडनी की समस्या से जूझ रहे थे और उनका डायलिसिस भी चल रहा था है। उनके निधन से बॉलीवुड के साथ बंगाली सिने जगत में शोक की लहार छा गई है। 

प्रदीप सरकार के परिजनों ने बताया कि गुरुवार देर रात उन्हें दिक्कत महसूस हुई थी। हालत गंभीर होने पर उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया था जहाँ डॉक्टरों की काफी कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया ना जा सके। प्रदीप सरकार का अंतिम संस्कार शाम को सांताक्रूज के शवदाह गृह में किया जाएगा। 

फ़िल्मकार होने के साथ साथ वह एक जाने-माने ऐड फ़िल्ममेकर भी थे जिसके लिए उन्होंने कई बड़े पुरस्कार भी हासिल किये थे। प्रदीप सरकार ने 2005 में रिलीज हुई 'परिणीता' फ़िल्म के ज़रिए अपना बॉलीवुड डब्यू किया था। इस फिल्म ने अभिनेत्री विद्या बालन को नया मुकाम दिया था। बाद में उन्होंने रानी मुखर्जी के साथ 'लागा चुनरी में दाग', 'मर्दानी' के अलावा 'लफंगे परिंदे' जैसी फ़िल्मे भी की। 

प्रदीप सरकार के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर है। अजय देवगन ने लिखा कि हममें से कुछ लोगों के लिए प्रदीप सरकार, 'दादा' के निधन की खबर पचा पाना अभी भी मुश्किल है। मै गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मेरी प्रार्थनाएं दिवंगत और उनके परिवार के साथ हैं। RIP दादा।