महिला आरक्षण बिल पेश होने के बाद नए संसद भवन में बॉलीवुड की हसीनाओं का आना जारी है। हाल ही में खूबसूरत एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया संसद पहुंचीं।
साउथ के बाद बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने गुरुवार को नए संसद भवन का दौरा किया। इस दौरान एक्ट्रेस इंडियन लुक में नजर आईं। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
एक्ट्रेस ने अपने लुक को लूज कर्ल्स, लाइट मेकअप और मैचिंग ईयररिंग्स से पूरा किया। बिल्डिंग के अंदर जाने से पहले एक्ट्रेस ने मीडिया को कई पोज भी दिए। तमन्ना के अलावा दिग्गज अभिनेत्री दिव्या दत्ता भी संसद भवन पहुंचीं। उनके साथ एक्ट्रेस कृति कुल्हारी भी नजर आईं।
एक्ट्रेस खुशबू सुंदर और स्मृति कालरा ने भी आज नई संसद कै दौरा किया। इस दौरान दोनों साड़ी में नजर आईं। इससे पहले बॉलीवुड की बेबाक क्वीन कंगना रनौत भी संसद भवन पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ मशहूर डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी भी नजर आईं थीं।
बुधवार को एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपनी फिल्म 'थैंक्स फॉर कमिंग' की टीम के साथ नए संसद भवन का दौरा किया था।