आशिकी 3 की अनाउंसमेंट के बाद से ही मेकर्स फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस तलाश कर रहे हैं। इस कड़ी में कई एक्ट्रेसेस के नाम सामने आए हैं। इस बीच खबरें आ रही हैं कि आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस (कन्नड़) आकांशा शर्मा को कास्ट किया जा सकता है। आशिकी 3 के मेकर्स ने कार्तिक आर्यन के अपोजिट आकांक्षा शर्मा को कास्ट करने का मन बनाया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो आकांक्षा इन दिनों मेकर्स से इस सिलसिले में कई बार मुलाकात कर चुकी हैं। अगर सब कुछ ठीक रहता है, तो एक्ट्रेस आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन की हिरोइन होंगी। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। मेकर्स फिल्म में इसलिए कास्ट करना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें एक नए चेहरे की तलाश है। दरअसल, आशिकी फ्रेंचाइजी में हमेशा नए चेहरों को साथ कास्ट किया गया है। ऐसे में मेकर्स का मानना है कि कार्तिक के साथ आकांक्षा की केमिस्ट्री अच्छी रहेगी।