मलाइका की 'प्रेग्नेंसी न्यूज' पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा!


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

दावा किया गया था कि 'सेलिब्रिटी कपल' मलाइका-अर्जुन अपने पहले बच्चे को दुनिया में लाने जा रहे हैं..!

मलाइका अर्जुन को लेकर खबर थी कि दोनों अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। अर्जुन ने अब सच्चाई से पर्दा उठा दिया है। पिछले साल नवंबर में एक खबर आई थी। दावा किया गया था कि 'सेलिब्रिटी कपल' मलाइका-अर्जुन अपने पहले बच्चे को दुनिया में लाने जा रहे हैं। अब इस पर अर्जुन ने चुप्पी तोड़ी और इसे अफवाह करार दिया।

अभिनेता ने कहा- यह किसी क्लिकबेट का हाथ था। फिर भी इस खबर को बकवास बताते हुए अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लोगों को अपनी कहानी सुनाई। उन्होंने इस खबर को झूठा करार दिया।

अर्जुन ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा है- कुछ क्लिकबिट्स जो ध्यान खींचने के लिए जबरदस्ती खबरों को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं और कुछ मीडियाकर्मी इसके लिए जिम्मेदार हैं। नकारात्मकता फैलाना बहुत आसान है। कई बार ऐसी कहानियां सामने आ जाती हैं तो लोग उन पर विश्वास करने लगते हैं। देखिए, हम अभिनेता हैं और हमारी निजी जिंदगी बहुत हद तक निजी नहीं हो सकती। हम जानते हैं कि हम जिस प्रोफेशन में हैं, वहां इस तरह की अफवाहें आम हैं।

अर्जुन ने आगे कहा- हम काफी हद तक मीडिया पर निर्भर करते हैं कि हमारी बात आम लोगों तक कैसे पहुंचे। हम चाहते हैं कि आप समझें कि हम भी इंसान हैं, इसलिए कुछ भी लिखने से पहले एक बार हमसे कन्फर्म कर लें। आपको कम से कम इतना तो करना ही चाहिए और उस समय भी मैंने वैसा ही रिएक्ट किया था। उस खबर को एक बार जांचना बहुत जरूरी था.. कोई भी खबर खुद नहीं लिखनी चाहिए।

अर्जुन कपूर ने मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों को 'फर्जी गॉसिप' बताया। उन्होंने लिखा, "आपने लापरवाही से जो किया है वह बहुत ही निम्न स्तर का है। असंवेदनशील और पूरी तरह से अनैतिक है। हम इन नकली झूठे लेखों को मीडिया में फैलने और सच होने पर नजरअंदाज कर देते हैं। यह पूरी तरह से गलत है।" हमारी निजी लाइख के साथ खेलने की कोशिश न करो।

अर्जुन-मलाइका ने 2019 में पहली बार इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर अपने रिश्ते को ऑफीशियल करिया था। पहले ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन इसका खुलासा नहीं हुआ था। इस खुलासे से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। वजह थी उम्र का फासला। दोनों की उम्र में करीब 12 साल का अंतर है। अर्जुन 37 साल के हैं और मलाइका 49 साल की।