MP चुनाव: बसपा के मंच पर डांसर सपना ने लगाए ठुमके, बेकाबू हुई भीड़


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

सपना ने जैसे ही बंदूक चलेगी, तेरी बंदूक चलेगी पर डांस किया तो भीड़ अनियंत्रित हो गई, कुर्सियां तोड़ दीं, बैरिकेड्स हटा लोग मंच पर आ गए..!!

शहर में बुधवार को बसपा के मंच पर हरियाणा की डांसर सपना चौधरी अपनी टीम के साथ आईं। उन्होंने प्रत्याशी के समर्थन में वोट तो नहीं मांगे। कार्यक्रम के बीच में जब भीड़ बेकाबू हो गई तो सपना ने लोगों को शांत रहने की अपील की, पर लोग नहीं माने। अंतत: सपना कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। सपना ने जैसे ही बंदूक चलेगी, तेरी बंदूक चलेगी पर डांस किया तो भीड़ अनियंत्रित हो गई। कुर्सियां तोड़ दीं। बैरिकेड्स हटा लोग मंच पर आ गए।

सपना ने करीब 6 हरियाणवी गानों पर डांस पेश किया। कार्यक्रम करीब पौन घंटे चला। शुरुआत में भी मंच से लोगों को हटाने के लिए प्रशासन व सपना चौधरी की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे रखा गया था। सपना 3 बजे आईं और 4 बजने से पहले ही चली गईं।