मशहूर मलयालम अभिनेत्री आर सुब्बालक्ष्मी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

'दिल बेचारा' फिल्म में आर सुब्बालक्ष्मी ने सुशांत सिंह राजपूत की नानी का रोल निभाया था..!!

मशहूर मलयालम अभिनेत्री आर सुब्बालक्ष्मी का निधन हो गया है। उन्होंने 87 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे मलयालम सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनके निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है।

'दिल बेचारा' फिल्म में आर सुब्बालक्ष्मी ने सुशांत सिंह राजपूत की नानी का रोल निभाया था। इस भूमिका में उन्हें काफी पसंद किया गया था। गुरुवार देर रात को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

जानकारी के मुताबिक आर सुब्बालक्ष्मी  को तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन तमाम कोशिशों की बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक्ट्रेस ने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। आर सुब्बालक्ष्मी का निधन मलयालम सिनेमाजगत के लिए तगड़ा झटका है।