गजल गायक पंकज उधास का निधन, लंबी बीमारी के बाद 72 की उम्र में ली अंतिम सांस


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

पंकज की बेटी नायाब उधास ने गायक की मौत की खबर साझा की..!!

मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। चिट्ठी आई है, चांदी जैसा रंग और और आहिस्ता कीजिए बातें जैसी ग़ज़लों को अपनी आवाज़ से नवााज़ने वाले  मशहूर गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। पंकज की बेटी नायाब उधास ने गायक की मौत की खबर साझा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा- बहुत दुख के साथ हमें आपको सूचित करना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे।

पंकज उधास के पीआर ने कहा कि गायक का 26 फरवरी को सुबह 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। गायक की मौत की खबर सुनकर संगीत जगत शोक में है। पंकज जैसे गजल गायक के जाने से फैंस काफी दुखी हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई नम आंखों से सिंगर को अंतिम विदाई दे रहा है।