बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों प्रेग्नेंसी की खबरों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच अब उन्हें बेबी बंप के साथ दिवाली पार्टी में स्पॉट किया गया है। अनुष्का ने पार्टी से निकलते हुए दुपट्टे से बेबी बंप छिपाने की कोशिश की, हालांकि वो इसे छिपाने में नाकाम रहीं।
टीम इंडिया की दिवाली पार्टी में इंडियन क्रिकेट टीम के मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर्स अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। पार्टी में अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ पहुंची थीं। पार्टी के लिए अनुष्का ने गुलाबी और पर्पल सलवार सूट पहना था । पार्टी से निकलते हुए जब उन्हें पैपराजी ने स्पॉट किया तो वो अपने पर्पल दुपट्टे से पेट छिपाती हुई नजर आईं। हालांकि छिपाने के बावजूद उनका बेबी बंप नजर आ गया। अनुष्का ने ट्रेडिशनल लुक को खुले बालों व जूती के साथ कंप्लीट किया था।
कुछ दिनों पहले बिगड़ी थी तबीयत
अक्टूबर में खबर थी कि विराट कोहली एशिया कप में नीदरलैंड से होने वाले एक वॉर्मअप मैच के बीच इमरजेंसी मेडिकल रीजन के चलते मुंबई गए थे। इसी बीच खबरें थीं कि अनुष्का की तबीयत बिगड़ने पर विराट मैच छोड़कर लौटे थे। हालांकि मेडिकल रीजन क्या था, इसकी जानकारी नहीं आई है। कुछ हफ्तों पहले विराट और अनुष्का को मुंबई के एक क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया था।