पंजाब के हिरदेश सिंह, जिन्हें प्रोफेशनली यो यो हनी सिंह या केवल हनी सिंह के नाम से जाना जाता है। हनी सिंह भारत में रैप कल्चर को लाने वाले कलाकारों में से एक हैं। म्यूजिक डायरेक्टर, रैपर, सिंगर, गीतकार और एक्टर के पास अपने कामों और गानों के लिए विवादों की एक लंबी लिस्ट रही है।
वो 15 मार्च को 40 साल के हो चुके हैं। हालांकि, उनके वफादार फैंस ने उन्हें कभी नहीं छोड़ा, जब वो अपने करियर नीचे की ओर जा रहे थे। हाल ही में हनी सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक झाडूवाले के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
हनी सिंह ने भी अपने फैंस के लिए अपना प्यार दिखाया और हमेशा की तरह उनके लिए कुछ बेहतरीन किया। हाल ही में एक वीडियो में उन्हें मंच पर एक सफाई कर्मचारी के साथ डांस करते हुए देखा गया और दोनों को खूब मस्ती कर रहे थे। स्टेज पर सफाई कर्मचारियों के साथ डांस करते यो यो हनी सिंह का वायरल वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहे है।
जैसा कि सिंगर अपने नए एल्बम हनी 3.0 के रिलीज होने की उम्मीद कर रहे हैं, उन्होंने हाल ही में जयपुर में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया और हर कोई उनके लिए खुश था। इसके बीच मंच की सफाई करने वाले दो स्टाफ ने भी नहीं सोचा था कि उनके पास ऐसा कोई खास पल होगा।