हप्पू की उल्टन पल्टन में नहीं होंगी कामना, जानिए कारण


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

फैन्स के लिए ये एक बैड न्यूज से कम नहीं है क्यों कि उनकी प्यारी-दुलारी कामना अब ये शो छोड़ रही हैं..!

एंड टीवी का पॉपुलर शो हप्पू की उल्टन पलटन को पर्दे पर राज करते- करते चार साल बीत चुके हैं। इसमें राजेश हप्पू सिंह का किरदार निभा रहीं कामना पाठक इंस्पेक्टर हप्पू सिंह उर्फ योगेश त्रिपाठी की पत्नी बनी हैं। इन दोनों की नोंकझोंक, बातें दर्शकों के बेहद पसंद आती हैं लेकिन शायद अब ये सिलसिला जल्द थम जाएगा। फैन्स के लिए ये एक बैड न्यूज से कम नहीं है  क्यों कि उनकी प्यारी-दुलारी कामना अब ये शो छोड़ रही हैं।

खबर है कि वह अप्रैल के आखिरी तक इस मजेदार शो का साथ छोड़ देंगी। अब ऐसा क्यों करेंगी, आइए बताते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कामना पाठक की मां लंबे समय से ठीक नहीं हैं। वह उनकी देखभाल के लिए काम से ब्रेक लेना चाहती हैं। ये ब्रेक उनकी हेल्थ के लिए भी खासा जरूरी है। कुछ दिन पहले उनके घुटने में चोट लगी थी ऐसे में वह उसके लिए भी रेस्ट करना चाहती हैं।

सोर्सेज ने दावा किया है कि कामना अब ये शो छोड़ रही हैं। शो की यूनिट ने भी कहा है- कामना % हप्पू की उल्टन पलटन का बेहद खास हिस्सा रही हैं। हालांकि हम ये भी समझते हैं कि उनकी सेहत ज्यादा जरूरी है। वो उनकी प्राथमिकता है। उन्हें आराम करने की जरूरत है। साथ ही मां की भी देखरेख की जरूरत है।