B-DAY: महिमा की मुस्कुराहट बन गई थी नेशनल क्रश


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

जब परदेस थिएटर में आई तो महिमा की मुस्कुराहट ने उन्हें नेशनल क्रश का तमगा दिला दिया था..!

शाहरुख खान के साथ शोमैन सुभाष घई की फिल्म परदेस से रुपहले पर्दे पर डेब्यू करने वाली महिमा चौधरी का आज जन्मदिन है। जब परदेस थिएटर में आई तो महिमा की मुस्कुराहट ने उन्हें नेशनल क्रश का तमगा दिला दिया था। इसके बाद दाग जैसी फिल्मों में भी वो सराही गई। हालांकि एक एक्सीडेंट ने उन्हें फिल्मों से कुछ दिनों के लिए दूर कर दिया था पर्सनल लाइफ भी दुखों से घिरी रही। तलाक और मिसकैरेज का दुख झेलना पड़ा।

फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए मां ने किया था सपोर्ट
महिमा चौधरी का फिल्मों में आने से पहले उनका नाम रितु चौधरी था। इंडस्ट्री में आने के बाद सुभाष घई के कहने पर उन्होंने अपना नाम महिमा चौधरी रख लिया था। सुभाष घई का मानना था कि रूनाम की एक्ट्रेसेस उनकी फिल्मों के लिए लकी होती हैं। महिमा शुरुआत में स्पोर्ट्स में बहुत अच्छी थीं। पिता को लगता था कि वो बड़ी होकर स्पोर्ट्सपर्सन या आर्मी में जाएंगी, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। 1

6-17 साल की उम्र में महिमा का मन फिल्मों में बस लगने लगा। वो फिल्मी दुनिया के सपने देखने लगीं। फिल्मों से उन्हें इतना प्यार हो गया है कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के बारे में सोचा। जब ये बात उनके पिता को पता चली तो वो काफी नाराज हुए। हालांकि इस समय महिमा को उनकी मां ने पूरा सपोर्ट किया। कई रिपोर्ट्स का दावा है कि महिमा के इस फैसले से नाराज होकर पिता ने उनसे लगभग 1 साल तक बात नहीं की थी।

पहली ऐड में एक्टिंग में आने के लिए महिमा ने मॉडलिंग का सहारा लिया। पहला ऐड उन्होंने पेप्सी का किया था। इस ऐड में वो ऐसी मॉडल थी जो दिल्ली से सिलेक्ट हुई थीं और आमिर ऐश्वर्या को मुंबई से सिलेक्ट किया गया था। ये उस समय का काफी फेमस ऐड में से एक था और उस समय के सभी क्रिकेट मैच के बीच में ऐड को दिखाया जाता था।