स्टारडम के पीक पर बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं प्रियंका, सुनाई आप-बीती


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

उनकी बॉडी पर ऐसा कमेंट किया गया कि एक्ट्रेस यह सब पति निक जोनस और परिवार को बता कर रो पड़ीं..!

प्रियंका चोपड़ा जब फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू कर रही थीं तो उन्होंने खूब रिजेक्शन झेला था। काफी बॉडी शेम भी किया गया था। किसी ने फिगर पर सवाल उठाए तो किसी ने एक्सपोज करने के लिए कहा। लेकिन स्टारडम के इस पीक पर पहुंचने के बाद भी प्रियंका को एक बार फिर बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ेगा, यह खुद एक्ट्रेस ने भी नहीं सोचा था। प्रियंका को हाल ही एक इवेंट में बॉडी शेम किया गया। उनकी बॉडी पर ऐसा कमेंट किया गया कि एक्ट्रेस यह सब पति निक जोनस और परिवार को बता कर रो पड़ीं।

प्रियंका चोपड़ा ने इसका खुलासा हाल ही एक इंटरव्यू में किया। प्रियंका इस समय अपनी सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में हैं और इसके प्रमोशन में बिजी हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म के लिए प्रियंका को मेल एक्टर के बराबर ही फीस मिली है। लेकिन प्रियंका को इस बात का झटका लगा कि उन्हें बॉडी शेम किया गया। प्रियंका ने साउथवेस्ट फिल्म फेस्टिवल में अमेजन स्टूडियो के हेड के साथ बातचीत में पूरी घटना बताई।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, कल किसी ने मुझसे कहा कि मैं सैंपल साइज की नहीं हूं। बहुत सारी ऐसी बातें कही गईं जो खराब थीं। मुझे बहुत दुख हुआ । मैंने इस बारे में अपनी फैमिली और पति निक जोनस को बताया। मैं रोने लगी। मुझे इस बात का दुख हुआ मैं सैंपल साइज की नहीं हूं और यही समस्या है। हम में से बहुत से लोग हैं जो सैंपल साइज के नहीं हैं। प्रियंका ने आगे बताया कि हॉलीवुड में साइज 2 को सैंपल साइज माना जाता है। एक्ट्रेस ने बताया कि पूरे करियर में उन्हें खूब कमेंट्स और ताने सुनने को मिले। पहले भी उन्हें कभी रंग तो कभी बॉडी टाइप के लिए बातें सुनाई गईं।