बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

बिहार के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं में सुशील मोदी एक थे..!!

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम रहे सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया। बिहार के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं में सुशील मोदी एक थे। वह 72 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपने X हैंडल पर पोस्ट करके उनके निधन की जानकारी दी, साथ ही दुख भी जताया।

उन्होंने लिखा, 'बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। यह बिहार बीजेपी के लिए अपूरणीय क्षति है।

उनके निधन पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी श्रद्धांजलि दी। लेकिन उन्होंने लिखा, ''यह पूरे बीजेपी संगठन परिवार और मेरे जैसे अनगिनत कार्यकर्ताओं के लिए एक अपूरणीय क्षति है।'' उन्हें उनके संगठनात्मक कौशल, प्रशासनिक कौशल और सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर उनके गहन ज्ञान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और परिवार को दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करें। 

गृहमंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने सुशील मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Image

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा है, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री सुशील कुमार मोदी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने देश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की। उनका संघर्ष कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा का कार्य करेगा। प्रभु श्री राम से…प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।

आपको बता दें कि सुशील मोदी पिछले छह महीने से कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने 3 अप्रैल को अपनी एक एक्स-पोस्ट में खुलासा किया था कि उन्हें कैंसर है।