जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी गई है। खबर है कि गोली लगते ही वे अचानक गिर पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे पश्चिमी जापान में एक सभा को संबोधित कर रहे थे तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी और इसके साथ ही आबे के शरीर से खून बहता भी दिखा। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया हालांकि अभी उनकी हालत कैसी है इसके बारे में कुछ पता नहीं चला है। आबे को गोली किसने और क्यों मारी, यह भी अभी तक साफ नहीं हो सका है।

67 साल के ​​​​​​शिंजो जापाना के नारा शहर में सभा को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान उन्हें गोली मारी गई. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. शिजो आबेलिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी(एलडीपी) पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे 2000-07 के दौरान 7 साल 6 महीने तक जापान के प्रधानमंत्री रहे। आबे को आक्रामक नेता माना जाता है।