पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास का हैदराबाद में निधन


Image Credit : x

स्टोरी हाइलाइट्स

पूर्व भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल (सेवानिवृत्त) एल रामदास का शुक्रवार को एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया..!!

पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास का हैदराबाद में निधन हो गया है। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि पूर्व भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल (सेवानिवृत्त) एल रामदास का शुक्रवार को एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। रामदास ने 90 साल की आयु में अपनी आखिरी सांस ली। 

बता दें कि उन्होंने दिसंबर 1990 और सितंबर 1993 के बीच नौसेना प्रमुख के रूप में कार्य किया। दरअसल वह लंबे समय से उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। रामदास के परिवार में उनकी पत्नी ललिता रामदास और तीन बेटियां हैं।