France Paris News: नेपाल में जारी विरोध प्रदर्शनों के बाद फ्रांस में भी हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की नीतियों के विरोध में हज़ारों लोग पेरिस और अन्य प्रमुख शहरों की सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार की नीतियाँ आम लोगों के हित में नहीं हैं और महंगाई व बेरोज़गारी लगातार बढ़ रही है।
विरोध प्रदर्शनों ने धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया है। सड़कों पर आगजनी, पुलिस पर पथराव और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने की घटनाएँ हुई हैं। पुलिस ने अब तक लगभग 200 प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया है। कई जगहों पर सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुई हैं।
सरकार ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की है, लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण से बाहर दिख रही है। बता दें कि फ्रांस 12 महीनों में चार बार अपने प्रधानमंत्री बदल चुका है।
पुराण डेस्क