सियासत में नेताओं को गली मोहल्ले चौराहे नापते तो देखा ही होगा। मुद्दों के नाम पर धरना,प्रदर्शन ..यहां तक कि लाठी खाते हुए नेताओं की तस्वीरें भी आपने बहुत ताकी होंगी। लेकिन यह देखिए। फुल टू औपचारिक प्रदर्शन...खुद के घर बाहर खड़े जाओ..गाओ बजाओ। मन हो तो नारे ठोंको और फिर सीधे अपने रास्ते लग जाओ। सही है भैया...अब बाहर गर्मी देखो..पारा ऐसा कि सिर चटक जाए। वैसे भी होना जाना तो कुछ है नही... बस कहने को कहा था तो करने को कर लिया। बाइट -कमलनाथ (प्रदेश अध्यक्ष,कांग्रेस) दरअसल महंगाई के खिलाफ़ कांग्रेस ने 'महंगाई मुक्त भारत अभियान' का आगाज किया है। राहुल बाबा दिल्ली में तनिक देर के लिये निकल लिए तो भोपाल में कमलबाबू के घर के सामने थोड़ी देर माहौल खींचा। बाइट हुई,फ़ोटो खिंची ..और बस हो गई रस्म अदायगी।मुद्दे हैं,मौका है बस नही है तो..रणनीति, मंशा और उर्जा... बाकी सब ठीक है