पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। गौतम गंभीर ने मंगलवार को ट्विटर पर यह जानकारी साझा की। गौतम गंभीर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं और आईपीएल में लखनऊ टीम के मेंटर भी हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने अपनी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संपर्क में आने वालों से जांच कराने की अपील की है। गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हल्के लक्षण के साथ मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं वे जांच कराएं और सुरक्षित रहें।
After experiencing mild symptoms, I tested positive for COVID today. Requesting everyone who came into my contact to get themselves tested. #StaySafe
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) January 25, 2022
गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद हैं। गौतम गंभीर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) में पहली बार भाग ले रही लखनऊ की टीम ने अगले दिन अपने नाम का ऐलान किया है। गौतम गंभीर टीम के मेंटर बने हैं।
लखनऊ की टीम ने खुद का नाम लखनऊ सुपर जायंट्स रखा है, जो आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम भी है। गौतम गंभीर पिछले कुछ दिनों से लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं, हालांकि वह यह सब ऑनलाइन कर रहे थे। गौतम गंभीर, जो पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेल चुके हैं, दो बार के आईपीएल विजेता कप्तान हैं। लेकिन अब वह लखनऊ की टीम को मेंटर करेंगे। लखनऊ टीम के कप्तान के.एल राहुल हैं।