देश में सोना और महंगा होगा. सरकार ने इसके लिए आयात शुल्क बढ़ा दिया है. टैक्स वृद्धि के कारण इसकी डिमांड में कमी की उम्मीद की जा रही है. गौरतलब है कि भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है. घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए ज्यादातर सोना आयात करना पड़ता है. सोना कच्चे तेल के बाद भारत के इम्पोर्ट बिल के सबसे बड़े कंपोनेंट में से एक है.रुपये में लगातार आ रही गिरावट (Rupee Falling) और विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) को हो रहे नुकसान के बीच सरकार ने शुक्रवार को यह अहम फैसला लिया.
सरकार ने सोने की डिमांड (Gold Demand) पर लगाम लगाने के लिए आयात शुल्क (Import Duty On Gold) को बढ़ा दिया है. ताजा फैसले के बाद देश में सोने की कीमतें (Gold Prices) बढ़ने का अनुमान है. इसके साथ ही सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और विमान ईंधन (ATF) के निर्यात पर भी टैक्स (Export Duty) बढ़ाने का फैसला किया है. इससे डीजल, पेट्रोल और एटीएफ की कीमतें नियंत्रित रखने में मदद मिलने की उम्मीद है.
केंद्र सरकार ने सोने के आयात पर बेसिक इम्पोर्ट ड्यूटी (Basic Import Duty) को बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया जोकि इससे पहले 7.5 फीसदी ही थी. आधिकारिक नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी गई. गौरतलब है कि भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है. घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए देश को ज्यादातर सोना आयात करना पड़ता है. कच्चे तेल के बाद सोना भारत के इम्पोर्ट बिल (Import Bill) के सबसे बड़े कंपोनेंट में से है. इस फैसले से अगर सोने की डिमांड कम होती है, तो यह अंतत: रुपये को बचाने में मददगार साबित होगा.