टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रॉकी के साथ उनकी प्रेम कहानी परवान चढ़ती जा रही है। हाल ही में, हिना खान ने रॉकी को उनके बर्थडे पर पोस्ट लिखकर विश किया।
साथ ही बीते हफ्ते में हिना ने रॉकी के साथ अपनी बेहद खूबसूरत फोटोज भी फैंस के साथ शेयर की हैं। हिना ने तस्वीर के साथ एक दिलकश नोट भी लिखा है।
हिना ने इंस्टाग्राम पर रॉकी के लिए अपना प्यार जाहिर कर कहा- ‘इस बिना शर्त प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। आप एंजल हैं। आप खुशी के अलावा कुछ भी नहीं चाहते हैं। मैं आपको अपने जीवन में पाकर धन्य हूं। हर चीज के लिए धन्यवाद। ढेर सारे रोमांस, यादों, यात्राओं और ढेर सारी खुशियों के लिए। खुश रहो। आप केवल प्यार के लिए हैं।’
नोट के साथ उन्होंने सनसेट के दौरान रॉकी को गले लगाते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की। उनके पोस्ट को लाखों इंस्टाग्राम यूजर्स ने लाइक किया है। इसी के साथ हिना ने बीते हफ्ते अपने वेकेशन की कई फोटोज फैंस के साथ शेयर की थीं।