भारतीय ट्रैवलर्स के लिए गुड न्यूज़ आई है। अब भारतीय पर्यटक बिना वीज़ा के वियतनाम भी जा सकेंगे। वियतनाम सरकार अब भारतीयों को वीज़ा मुक्त प्रवेश की अनुमति देने जा रही है।
अब तक, भारतीय और ताइवानी पर्यटकों को इमिग्रेशन चेकपॉइंट पर 15 दिनों के वीजा ऑन अराइवल के लिए आवेदन करना पड़ता था। वियतनाम की टूरिज्म इंडस्ट्री को इस फैसले से जबर्दस्त बूस्ट मिलने की उम्मीद है।
इस ऐलान के साथ ही वियतनाम अब श्रीलंका और थाईलैंड के बाद तीसरा देश बन जाएगा, जहाँ भारतीयों को वीज़ा-मुक्त प्रवेश की अनुमति होगी। वर्तमान में, केवल जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन, इटली, स्पेन, डेनमार्क और फ़िनलैंड के नागरिक ही वियतनाम में बिना वीज़ा के यात्रा कर सकते हैं।