IPL 2026: कोलकाता की चौथी हार, चेन्नई के ‘नूर’ ने पलटी बाजी


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड चेपॉक में 32 रन से हरा दिया। मंगलवार को 192 रन का टारगेट चेज करते हुए कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी..!!

कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल  के मौजूदा सीजन में चौथी हार झेलनी पड़ी है। उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड चेपॉक में 32 रन से हरा दिया। मंगलवार को 192 रन का टारगेट चेज करते हुए कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए KKR ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए। 

चेन्नई के लिए नूर अहमद ने मैच को पलटा। नूर ने रहाणे, ग्रीन और रिंकू को पवेलियन भेजा। उन्होंने कप्तान अजिंक्य रहाणे (28 रन), कैमरन ग्रीन (जीरो) और रिंकू सिंह (6 रन) को पवेलियन भेजा। केकेआर ने 90 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। यहां से रोवमन पॉवेल और रमनदीप सिंह ने अर्धशतकीय साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

इससे पहले सीएसके की पारी में संजू सैमसन ने 32 बॉल पर 4 चौके और 3 छक्कों के सहारे 48 रन बनाए। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 बॉल पर 41 रन की पारी खेली। आयुष म्हात्रे ने 17 बॉल पर 38 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के मारे। ङङफ से कार्तिक त्यागी ने दो विकेट झटके। वैभव अरोरा, अनुकूल रॉय और सुनील नरेन को एक-एक विकेट मिला।

आज आरसीबी-एलएसजी में भिड़ंत

इंडियन प्रीमियर लीग  के 23वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स से होगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा।

आरसीबी अपने होमग्राउंड पर एलएसजी को एक भी मैच नहीं हरा सकी है। टीम इस सीजन 4 में से 3 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है, आज जीतकर टीम के पास पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंचने का मौका है। दूसरी ओर लखनऊ को 4 में से 2 में जीत मिली है।