Sport News: आईपीएल टूर्नामेंट की शुरुआत में ही चोटिल हुए महेंद्र सिंह धोनी की आज सुबह घुटने की सर्जरी की गई। यह सर्जरी कोकिलाबेन अस्पताल में हुई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने धोनी को अगले सीजन के मिनी ऑक्शन से रिलीव किए जाने पर कहा, ‘सच कहूं तो हमने अभी नहीं सोचा है। यह धोनी पर निर्भर करता है कि वह आगे क्या फैसला लेंगे।’
उल्लेखनीय है कि धोनी गुजरात के खिलाफ पहले ही मैच में चोटिल हो गए थे। गुजरात की पारी के 19वें ओवर में दीपक चाहर की गेंद को रोकने के लिए धोनी ने डाइव लगाई, जिसके बाद धोनी कराहते नजर आए। उन्होंने तुरंत ही अपना पैर पकड़ लिया था। वह किसी तरह खड़े हो गए। हालांकि उसके बाद उन्होंने विकेट कीपिंग भी जारी रखी।
धोनी बाद के मैचों में बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर खेलते नजर आए थे। यही नहीं वह घुटने की चोट की वजह से बल्लेबाजी करने भी अधिकांश मैचों में निचले क्रम पर ही आए। पिच पर भी वह दौड़ कर रन लेने के बजाय बड़े शॉट ज्यादा खेलते ज्यादा नजर आए।