Israel Attack Iran: इज़राइल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है, जिसमें कई जगहों पर धमाके होने की खबरें हैं। कई दिनों से तनाव चल रहा था, आरोप-प्रत्यारोप चल रहे थे। इज़राइल ने अब यह बड़ी कार्रवाई की है। पूरे मिडिल ईस्ट में भारी तनाव है, और ईरान ने तुरंत इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। इसी बीच हूती ने एलान कर लाल सागर बंद कर दिया है। जिससे दुनिया भर में तेल के ट्रांसपोर्ट पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
ईरान के परमाणु सेंटरों पर भी हमले शुरू हो गए हैं। इस्फहान परमाणु केंद्र पर भी धमाके सुने गए।
इजराइल और अमेरिकी हमलों के बाद अब ईरान ने भी पलटवार शुरू कर दिया है। ईरान की तरफ से एक साथ 70 मिसाइलें दागी गई हैं। ईरान की तरफ से जवाबी हमले शुरू होने के साथ ही तेहरान के आसमान में मिग-29 उड़ रहे हैं।
अमेरिका भी लगातार ईरान को धमकी दे रहा है, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अगर बातचीत फेल होती है तो ईरान पर हमला हो सकता है। अब, इज़राइल ने यह बड़ा हमला किया है।
ईरान पर हमले के बाद रूस की ओर से बयान जारी कर ट्रंप पर निशाना साधा है। रूस ने वार्ता के बीच ईरान पर हमले सवाल किया है कि ट्रंप का असली रूप सामने आ गया है। रूस ने कहा है कि क्या यही शांति दूत है।
हमले पर ईरान का पहला बयान
हमलों पर ईरान का पहला बयान सामने आया है। ईरान का कहना है, कि जंग तुमने शुरू की, खत्म हम करेंगे।
ईरान पर इज़राइली हमला अमेरिका ने क्या कहा?
एक अमेरिकी अधिकारी ने अल जज़ीरा को बताया कि अमेरिका-इज़राइल के जॉइंट एयरस्ट्राइक का मकसद ईरान के सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर को बेअसर करना था।
इराक ने एयरस्पेस बंद किया
इराक के ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने कहा कि उसने ईरान पर इज़राइली और US एयरस्ट्राइक के बाद अपना नेशनल एयरस्पेस बंद कर दिया है।
कई अलग-अलग जगहों पर धमाके
करमानशाह, लोरेस्टन, तबरीज़, इस्फ़हान और करज शहरों में धमाकों की खबर है। नुकसान कितना हुआ है, यह अभी पता नहीं है।
क्या होगा ईरान का अगला कदम?
एक ईरानी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि तेहरान US-इज़राइली हमलों का जवाब देने की तैयारी कर रहा है और उसका जवाबी हमला बहुत बड़ा होगा।
इज़राइल ने क्या अपील की?
इज़राइली सरकार ने अपने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षित रहने के लिए सरकारी आदेशों का पालन करने का आग्रह किया है।
इज़राइली रक्षा मंत्री ने क्या कहा?
इज़राइली रक्षा मंत्री ने ईरान पर हमले की पुष्टि की और कहा कि IDF ने आज सुबह ईरान के खिलाफ कार्रवाई की। इसके बाद, ईरान के संभावित जवाबी हमले की आशंका के चलते एहतियात के तौर पर सायरन बजाए गए।
इज़राइल ने क्या कहा?
इज़राइलियों का कहना है कि उन्होंने ईरान पर पहले से हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इज़राइल ने 30 ईरानी ठिकानों पर हमला किया।
बता दें, कि लंबे समय के तनाव के बाद, इजरायल ने अब ईरान पर हमला किया है, जैसा कि इजरायल के रक्षा मंत्री ने ऐलान किया है। ईरान की राजधानी तेहरान में ज़ोरदार धमाके सुने गए और आसमान में धुएं के बादल छा गए।
पुराण डेस्क