जान्हवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ लगातार स्पॉट हो रही हैं। अब जान्हवी को शिखर के साथ तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में देखा गया। दोनों ने पारम्परिक परिधानों में पूजा-अर्चना की।
मंदिर में जान्हवी गोल्डन साड़ी में नजर आईं। वहीं उनके बॉयफ्रेंड शिखर भी पारंपरिक परिधान धोती में थे। जान्हवी ने दर्शन के बाद यह भी कहा कि उन्हें अब लग रहा कि नए साल की शुरुआत हो चुकी है।
दोनों के साथ टॉलीवुड एक्ट्रेस माहेश्वरी भी थीं। जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की। जान्हवी की मां श्रीदेवी का संबंध तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश दोनों से है। इसी वजह से जान्हवी को कई बार साउथ के प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा करते देखा गया है।