केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार 15 मई को निधन हो गया। उनका पिछले 3 महीने से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज चल रहा था।
उनको सांस लेने में तकलीफ़ के चलते दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया था। पहली बार 15 फरवरी को माधवी रेजे की तबियत बिगड़ी थी। तभी से उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई थी।
जानकारी के मुताबिक सुबह 9.28 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से लंग्स में इंफेक्शन के चलते गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली एम्स में आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया था।। वे निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं।
हाल ही में तीसरे चरण के मतदान (गुना लोकसभा) से पहले भी राजमाता की तबियत बिगड़ गई थी, जिसके चलते सिंधिया और उनकी पत्नी चुनाव प्रचार को बीच में ही छोड़कर दिल्ली एम्स पहुंचे थे। माधवी राजे का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा।