सरसों का साग: आज हम आपको एक ऐसी ही रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जो पंजाब की मशहूर रेसिपी है। ये उत्तर भारत के लोगों के बीच एक लोकप्रिय रेसिपी है। सरसों का साग मक्के की रोटी के साथ खाया जाता है। इसे पालक, बथुआ या मूली के पत्तों के साथ मिलाकर बनाया जाता है। सरसों सर्दियों में खाई जाती है। क्योंसकि यह सर्दियों के मौसम में आसानी से मिल जाता है।
सर्दियों में सरसों का साग खाना सबसे अच्छा होता है क्योंकि यह सर्दी के असर को दूर करने में मदद करता है। इस मौसम में सरसों का साग आसानी से मिल जाता है। सरसों के साग में कई पोषक तत्व होते हैं। यह स्वाद में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आज हम आपको सरसों का साग बनाने का बेहद आसान तरीका बता रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।
सरसों का साग बनाने की सामग्री-
सरसों के पत्ते - 5 कप, एक प्याज कटा हुआ, पालक का साग - 4-5 कप, अदरक कटा हुआ - एक इंच, मक्खन - 50 ग्राम, 1 हरी मिर्च कटी हुई, लहसुन कटा हुआ - एक चम्मच, हींग - एक चुटकी, लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच तेल - 2 छोटे चम्मच, नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि (सरसों का साग) –
- सरसों के पत्तों को अच्छे से धोकर बारीक टुकड़ों में काट लीजिए।
- पालक के पत्तों को भी इसी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए
- अब एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें।
- जब पानी उबलने लगे तो इसमें पालक और सरसों के पत्ते डालकर ढककर पकाएं।
- इसे करीब पांच से दस मिनट तक पकने दें। इसमें आधा छोटा चम्मच नमक मिलाएं। बीच-बीच में चलाते रहें।
- दस मिनट बाद पालक और सरसों को पानी से निकाल दें और अतिरिक्त पानी निकालने के लिए छान लें, फिर इन्हें मिक्सर में पीस लें।
- आप चाहें तो आधा कप पानी डालकर पीस लें। अब इस पेस्ट को एक बर्तन में अलग रख लें।
- अब एक पैन को मध्यम आंच पर रखें, उसमें दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
- तेल के गरम होने पर हींग और जीरा डालकर कुछ सेकेंड्स के लिए भून लीजिए। फिर कटा हुआ प्याज और लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें। जब प्याज सुनहरा हो जाए तो उसमें सरसों और पालक का पेस्ट डालकर मिलाएं। इसे पांच मिनट तक चलायें।
- इसमें लाल मिर्च पावडर, हल्दी और नमक डालकर मिलाएँ।
- अब इसे ढककर पांच से सात मिनट तक पकाएं। इसे बीच-बीच में चलाते रहें।
- सात मिनट बाद इसे आंच से उतार लें।
- अब इसमें मक्खन डालकर ढक दें। अब स्वादिष्ट और पौष्टिक सरसों का साग बनकर तैयार है।
- आप चाहें तो पकाते समय इसमें एक चम्मच मक्के का आटा भी मिला सकते हैं।