लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस चरण में 695 उम्मीदवार मैदान में हैं। सियासी शतरंज की बिसात पर 82 उम्मीदवार यानी 12 फीसदी महिलाएं अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
बैरकपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, 'महिला मतदाताओं को रोका जा रहा है। पुलिस कोई काम नहीं कर रही है। बोनी नाम का ये लड़का है जो लोगों को डरा रहा है और उन्हें घर से निकलने नहीं दे रहा है। लोगों को वोट देने से रोका जा रहा है। मैंने इसकी शिकायत राज्य चुनाव आयोग से की है।
उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा, 'मैं सभी से अपील करूंगा कि वे अपना वोट डालें और जहां तक संभव हो मतदान करके अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करें। पूरे राज्य में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। उत्तर प्रदेश में उत्सव जैसा माहौल। मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर वोट डाल रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के एक पोलिंग बूथ अपना वोट डाला।
सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्रों पर पेयजल, दवाइयां, व्हीलचेयर, रैम्प और स्वयंसेवकों की व्यवस्था की गई है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान और बेटे जुनैद खान ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र में दिव्यांग जनो के द्वारा प्रवंधित मतदान केन्द्र पर 93 साल के वृद्ध मतदाता ने डाला वोट।
मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में पांचवे चरण में हो रहे मतदान में दिखा महिला मतदाताओं में उत्साह।
केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कहा, 'आज मुंबई और अन्य राज्यों में लोकतंत्र का त्योहार मनाया जा रहा है. आइये हम सब मिलकर इस त्यौहार को सफल बनायें। आज सुबह से मैं उत्तरी मुंबई में सुबह 7 बजे से ही हर जगह लंबी कतारें देख रहा हूं। मेरा मानना है कि इस बार पिछली बार से ज्यादा वोटिंग होगी और लोग देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना फैसला लेंगे।
"मतदान से बढ़कर कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से मतदान करूंगा।" हमारे राष्ट्रीय प्रतीक, @राजकुमारराव ने अपना वोट डाला और सभी से अपने मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान करने की अपील की।
जनपद के नगरपालिका परिषद गोण्डा के कार्यालय परिसर में इको फ्रेंडली ग्रीन पोलिंग बूथ तैयार किया गया है। मतदाताओं को सुखद अनुभव देने के साथ ही पृथ्वी को हरा बना बनाने का संदेश भी दिया जा रहा है।
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। अभिनेता राजकुमार राव ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने भी अपना वोट डाला वहीं केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार पीयूष गोयल ने अपना वोट डाला। बिजनेसमैन अनिल अंबानी ने भी लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के पुरी में रोड शो किया। पुरी लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार संबित पात्रा उनके साथ रहे।
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश समेत आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर सोमवार को मतदान हो रहा है। इस चरण में 8.95 करोड़ मतदाता केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कुल 695 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
यूपी की 14, बिहार की 5, झारखंड की 3, महाराष्ट्र की 13, ओडिशा की 5, बंगाल की 7 और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू, कश्मीर और लद्दाख की 1-1 सीट पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। उत्तर प्रदेश की लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, मोहनलालगंज, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा, बाराबंकी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर और कौशांबी। इन सीटों पर 144 उम्मीदवार मैदान में हैं।