LPG सिलेंडर के फिर बढ़े दाम, जानिए कीमत में कितना हुआ इजाफा


स्टोरी हाइलाइट्स

सरकारी तेल एजेंसियों ने सुबह बढ़ाए दाम, बढ़ी कीमत आज से लागू

मार्च के पहले दिन ही महंगाई से आजिज आ चुकी जनता को फिर जोर का झटका लगा है। सरकारी तेल एजेंसियों ने शुक्रवार सुबह गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए हैं। यह बढ़ोत्तरी 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडरों पर की गई है। बढ़े हुए दाम आज से लागू हो गए हैं।

सरकारी गैस एजेंसियों ने यह बढ़ोत्तरी 19 किलो के गैस सिलेंडरों पर की है। जानकारी के मुताबिक यह बढ़ोत्तरी 25.50 रुपये तक की गई है। वहीं, घरेलू सिलेंडरों के दामों मे कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पिछले महीने फरवरी 2024 में भी 14 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। नए रेट के अनुसार राजधानी दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1795 रुपये हो गए हैं। वहीं मुंबई में अब 1749 रुपये का सिलेंडर मिलेगा।