देश के उत्तर, मध्य और पश्चिमी राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो हफ्तों तक कोई नया सिस्टम एक्टिव नहीं होगा। इससे गर्मी तेजी से बढ़ेगी। हालांकि गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।
इधर, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में आज तेज बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। दिल्ली में सोमवार को मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 36त्उ के आसपास दर्ज किया गया।
अगर मध्यप्रदेश की बात करें तो अब बादलों और बारिश की विदाई हो गई है। सूरज ने अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सोमवार को रतलाम प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा धार, नर्मदापुरम और खरगोन में भी पारा 40 डिग्री के ऊपर रहा।
अगले दो दिन के मौसम का हाल
15 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में गर्मी बढ़ेगी। मध्य प्रदेश में तापमान 3-5त्उ तक बढ़ सकता है। पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिम बंगाल में भी हल्की बारिश की संभावना है।
16 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में गर्मी का असर बना रहेगा और मौसम सूखा रहेगा। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के साथ पश्चिम बंगाल में बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
पुराण डेस्क